31 मार्च तक ई-केवाईसी नहीं तो 90 हजार यूनिट पर राशन रुकने के आसार

लुधियाना| सरकारी डिपुओं से राशन लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दी गई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी राशन कार्ड धारक 31 मार्च तक हर हाल में अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर लें, अन्यथा अप्रैल से राशन वितरण में दिक्कत आ सकती है। जिले में कुल 1600 डिपो संचालित हैं, जहां लगभग 4.40 लाख राशन कार्ड धारक लाभ ले रहे हैं। कई बार बढ़ चुकी तारीख: सरकार की तरफ से सभी डिपो में कार्ड धारकों का ई-केवाईसी की प्रक्रिया चल रही है। जिसमें कई बार विभाग की तरफ से ई-केवाईसी की तारीख बढ़ाई गई है। आखरी बार जून तक थी। अब फिर से ई-केवाईसी करवाने की अंतिम तारीख 31 मार्च की गई है। आधार से लिंक किए जाने की मुख्य वजह इन कार्डों में 16.10 लाख यूनिट दर्ज हैं। इनमें से करीब 90 हजार यूनिट ऐसे हैं, जिन्होंने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है। अधिकारियों के अनुसार, ई-केवाईसी न होने वालों में बड़ी संख्या बुजुर्गों और बच्चों की है। कई बुजुर्गों की आंखों और उंगलियों के निशान मशीन में स्कैन नहीं हो पा रहे हैं, जबकि छोटे बच्चों का भी स्कैन नहीं हो पा रहा है। खाद्य आपूर्ति विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे जल्द से जल्द नजदीकी डिपो पर जाकर ई-केवाईसी पूरी करवाएं। वहीं पर आंखों का स्कैनर और बायोमैट्रिक मशीन उपलब्ध है। ताकि भविष्य में राशन लेने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। डीएफएससी सरताज सिंह चीमा ने बताया कि जिन लोगों ने ई-केवाईसी नहीं करवाई है। वह 31 मार्च तक करवा लें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *