31 विमानों ने लिया था स्लॉट, अभी उड़ रहे 23, भाड़ा 20 से 30% बढ़ा

विमान कम हुए, पर यात्रियों की संख्या बढ़ी, नतीजा किराए बढ़ा 31 अक्टूबर 2025 को विंटर शेड्यूल जारी होने के बाद रांची एयरपोर्ट से कई विमानों का संचालन प्रभावित हुआ है। कुछ विमानों ने उड़ान ही नहीं भरी, जबकि कई रूटों पर विमानों की संख्या घट गई। इंडिगो ने जयपुर, बेंगलुरु और चेन्नई के लिए स्लॉट तो लिए, लेकिन उड़ान शुरू नहीं की। रांची एयरपोर्ट से 31 विमानों का स्लॉट जारी किया गया था। अभी रांची से 23 विमान ही उड़ान भर रहे हैं।इंडिगो में आए ऑपरेशनल संकट के बाद कंपनी ने कोलकाता के लिए दो उड़ानों को बंद कर दिया है। वहीं, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने दिल्ली के लिए एक उड़ान का संचालन रोक दिया है। फरवरी के अंत में समर शेड्यूल जारी होगा, जिससे विमानों की संख्या बढ़ने की उम्मीद हैै। आकासा एयरलाइंस भी समर शेड्यूल में दिल्ली व बेंगलुरू के लिए स्लॉट ले सकता है। एयरलाइंस के अधिकारी शुक्रवार को रांची आए थे। एयरपोर्ट डायरेक्टर विनोद कुमार ने कहा कि फरवरी में समर शेड्यूल आएगा। यात्री बोले- विमानों की संख्या घटने से अन्य उड़ानों पर दबाव एयरपोर्ट सलाहकार समिति के सदस्य अजय मारू ने कहा कि दिल्ली व कोलकाता के लिए विमानों की संख्या घटने से अन्य उड़ानों पर यात्रियों का दबाव बढ़ा है, जिससे किराए में भी वृद्धि हुई है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जयपुर, गोवा, देवघर और रायपुर जैसे प्रमुख डेस्टिनेशन के लिए भी सीधी उड़ानें शुरू हो। वहीं, यात्री संजय यादव ने कहा कि कोलकाता के लिए विमान सेवा कम होने से टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है। सुरेश अग्रवाल की मांग है रांची एयरपोर्ट से गोआ, लखनऊ के लिए सीधी उड़ान शुरू की जानी चाहिए। इंडिगो में ऑपरेशनल संकट हुआ भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो में दिसंबर में ऑपरेशनल संकट हुआ। इस दौरान कंपनी ने 3 से 5 दिसंबर के बीच रांची में 30 से ज्यादा विमान सेवा रद्द की, जबकि 50 विमान एक से सात घंटे की देरी से उड़े। इस संकट के कारण यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। चार माह की स्थिति तिथि यात्री आए-गए उड़ान 9 नवंबर 8358 52 9 दिसंबर 7190 46 9 जनवरी 7379 44 9 फरवरी 7808 46 स्लॉट लेने के बावजूद इंडिगो ने जयपुर, बेंगलुरू व चेन्नई के लिए सेवा शुरू नहीं की। प्रतिदिन औसतन 10 विमान देरी से उड़ान भरे, 3 माह में करीब 12 विमान डायवर्ट किए गए। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने दिल्ली की एक और इंडिगो ने कोलकाता की दो फ्लाइट सेवा बंद की है। जयपुर, बेंगलुरु की सेवा शुरू नहीं विमानों की संख्या कम होने के बावजूद रांची एयरपोर्ट से विभिन्न डेस्टिनेशन में जाने वालों की संख्या में कुछ खास कमी नहीं आई है। यात्रियों का कहना है कि उनके पास विकल्प कम हैं। अभी विमान फुल कैपेसिटी में हैं। किराया भी 20 से 30% बढ़ा है। शादियों के मौसम में डिमांड और बढ़ी है। ऐसे में विमानों की संख्या बढ़नी चाहिए। हालांकि इंडिगो ने कोलकाता के लिए दो विमानों की उड़ाने बंद की है, पर कोलकाता जाने वाली दो बड़े विमान का संचालन किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *