31 साल पुराने मामले में इनामी आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने 5 दिन जंगल में कैम्प लगाकर की तलाश, पहचान छिपाकर फरार चल रहा था

रेवदर पुलिस ने 31 साल पुराने एक मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपए के इनामी आरोपी को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है। यह आरोपी जिले के टॉप-10 वांछित अपराधियों में शामिल था। वृताधिकारी मनोज कुमार गुप्ता के सुपरविजन में थानाधिकारी अनादरा कमलेश गहलोत के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इस टीम ने तकनीकी और पारंपरिक तरीकों का इस्तेमाल करते हुए मध्यप्रदेश के जंगलों में लगातार पांच दिनों तक कैम्प लगाकर डेरा डालकर आरोपी की तलाश की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मेथीया उर्फ मेथा उर्फ मोतिया निवासी नेगड़िया, जिला झाबुआ (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है। आरोपी वर्ष 1995 के भारतीय दंड संहिता की धारा 395 के एक मामले में वांछित था और पिछले करीब 25 वर्षों से अपनी पहचान छुपाकर फरार चल रहा था। इस सफल अभियान में थानाधिकारी कमलेश,कॉन्स्टेबल हरजीराम, प्रकाशकुमार और कुलदीपसिंह सहित मध्यप्रदेश पुलिस के जवानों ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *