सिरोही के सिंदरथ गांव में गुरुवार को एक बड़े स्त्री रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया। एसबीआई फाउंडेशन और आंचल चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित इस शिविर में सरपंच शिवराज सिंह देवड़ा भी उपस्थित रहे। शिविर में सिंदरथ और आसपास के गांवों से 310 महिलाएं और युवतियां पहुंचीं। डॉक्टर सौरभ राठौड़ (फिजिशियन) और डॉक्टर विशाल वर्मा (स्त्री रोग विशेषज्ञ) ने मरीजों की जांच की। मरीजों में कमजोरी, सफेद पानी, अनियमित मासिक धर्म, स्पॉटिंग, जननांग में खुजली, बार-बार संक्रमण, मासिक धर्म में अधिक दर्द और पेट दर्द जैसी समस्याओं का निदान किया गया। सभी मरीजों को संस्था की ओर से नि:शुल्क दवाइयां वितरित की गईं। एसबीआई फाउंडेशन और आंचल चैरिटेबल ट्रस्ट के जिला परियोजना समन्वयक गजेन्द्र सिंह ने शिविर का नेतृत्व किया। शिविर में फार्मासिस्ट हर्षित पटेल, नर्सिंग ऑफिसर लख सिंह, पायलट शिवराम सिंह, लैब टेक्नीशियन भरत कुमार और सीएमएफ संस्था से गणपत सिंह कुंपावत, प्रवीण कुमार तथा हड़मत सिंह की टीम ने सेवाएं प्रदान कीं।


