32वां सालाना शुकराना कीर्तन समागम 22 फरवरी को

लुधियाना| मॉडल टाउन स्थित बीबी भानी जी भलाई ट्रस्ट की ओर से 22 फरवरी को 32वां सालाना शुकराना कीर्तन समागम आयोजित किया जाएगा। भाई हरभजन सिंह और भाई अरविंदर सिंह ने बताया कि भाई साहिब भाई गुरु इकबाल सिंह के दिशा-निर्देशों पर यह भलाई ट्रस्ट निरंतर समाज सेवा के कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट द्वारा वर्तमान में करीब 800 विधवा महिलाओं को हर महीने राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। अरविंदर सिंह ने बताया कि इस शुकराना कीर्तन समागम में भाई हरविंदर सिंह लिटिल वीर जी अपने मधुर कीर्तन से संगत को निहाल करेंगे। इसके साथ ही माता विपन प्रीत कौर भी विशेष रूप से समागम में उपस्थित रहकर संगत का आशीर्वाद लेंगी। उन्होंने बताया कि भाई अरविंदर सिंह नूर हजूरी जत्था भी कीर्तन की सेवा निभाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *