32 साल की नौकरी कर घर लौटे सूबेदार मेजर:शहरवासियों ने खुली जीप में बैठाकर निकाली स्वागत यात्रा, बोलेः समाजसेवा करेंगे

भारतीय सेना में 32 वर्षों तक सेवा देने वाले भिंड के अटेर क्षेत्र के हलुआपुरा के रहने वाले सूबेदार मेजर राजेंद्र पुरोहित रविवार को सेवानिवृत्त होकर घर लौट आए। उनके आगमन पर परिवार, रिश्तेदारों और मित्रों ने खुली जीप में बैठाकर फूल माला से स्वागत किया। इस दौरान भारत माता के जयकारे लगाए। सेवानिवृत्ति के बाद राजेंद्र पुरोहित गोपालपुर (ओडिशा) आर्मी कैंट से लौटे। उनके भिंड आगमन पर अटेर रोड पेट्रोल पंप से खुली जीप में बिठाकर उन्हें नरसिंह कॉलोनी स्थित निवास तक भव्य जुलूस के साथ लाया गया। रास्ते भर फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। उनके घर पहुंचने पर भारी संख्या में लोग मौजूद रहे, जिन्होंने शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। इस दौरान राजेंद्र ने लोगों का आभार माना। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अब तक देश की सेवा की थी। अब समाजसेवा करूंगा। राजेंद्र पुरोहित ने अपने कार्यकाल के दौरान देशभर में विभिन्न स्थानों पर सेवाएं दीं और सेना में रहते हुए अनुशासन और निष्ठा से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। सेवानिवृत्ति के बाद अब वे अपने गृह नगर में रहकर सामाजिक गतिविधियों से जुड़े रहेंगे। उनके स्वागत समारोह के दौरान देशभक्ति और गौरव का माहौल देखने को मिला। उपस्थित जनसमुदाय ने कहा कि राजेंद्र पुरोहित की सेवा यात्रा युवाओं के लिए प्रेरणादायी है और उनका योगदान समाज के लिए गर्व की बात है। इस अवसर पर उनके शुभचिंतकों और रिश्तेदारों ने भविष्य के सुखद जीवन की मंगलकामनाएं दीं। स्वागत करने वालों में सोनू पुरोहित, सुरेंद्र पुरोहित, रामानंद बौहरे, राजकुमार शर्मा, राधेश्याम तिवारी, कमलेश कटारे, जयकिशन पुरोहित, निकेत बौहरे, छुटकी समाधिया, त्रिलोकी कटारे, मान सिंह बघेल, कुल्लू खां (पूर्व सरपंच) और भगवती शर्मा समेत कई लोग शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *