35 लाख की ज्वलेरी चोरी करने वाला हरियाणा से गिरफ्तार:होटल पर चाय पीने रुके थे दंपती, स्कॉर्पियो का कांच तोड़ बैग ले गया था बदमाश

पाली में करीब दो महीने पहले सांडेराव थाना क्षेत्र में होटल के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो का कांच तोड़कर 35 लाख रुपए के गहनों से भरा बैग चोरी करने की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया। घटना के समय दंपती होटल में चाय पी रहे थे। पुलिस ने हरियाणा के जींद निवासी शातिर बदमाश उपेंद्र उर्फ बिंदु (32) को गिरफ्तार किया है, जिसके खिलाफ पहले से छह मुकदमे दर्ज हैं। 100 से ज्यादा CCTV खंगाले, तब मिली सफलता बाली एएसपी चेनसिंह महेचा ने बताया – बदमाशों की तलाश के लिए सांडेराव थानाप्रभारी श्यामसिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई, जिसमें साइबर टीम को भी शामिल किया गया। टीम ने घटना स्थल से हरियाणा तक 100 से अधिक स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में आरोपी कार के पास नजर आया, जिसके आधार पर उसकी पहचान कर उसे हरियाणा से पकड़कर पाली लाया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी पेशेवर नकबजन है और पूरी गैंग संचालित करता है। वारदात में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश जारी है। कार्रवाई में एएसआई श्रवणसिंह और कांस्टेबल देवीसिंह की मुख्य भूमिका रही। होटल पर चाय पीने रुके थे दंपती जालोर जिले के धामसीन गांव निवासी वीरेंद्रप्रताप सिंह ने 25 नवंबर को सांडेराव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वह पत्नी के साथ गुड़ा जैतसिंह गांव में शादी समारोह से लौट रहे थे। एनएच-62 पर नमस्ते होटल पर चाय पीने के लिए रुके थे। इस दौरान स्कॉर्पियो बाहर खड़ी थी। कुछ देर बाद लौटे तो कार का कांच टूटा मिला और अंदर रखा गहनों का बैग गायब था। चोरी हुए गहनों की कीमत करीब 40 लाख रुपए बताई गई थी। — चोरी की ये खबर भी पढ़ें … पाली में स्कॉर्पियो से 35 लाख के गहने पार:पार्किंग में गाड़ी खड़ी कर पति–पत्नी होटल पर पी रहे थे चाय पाली में एक होटल के बाहर पार्किंग में खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी का कांच तोड़ बदमाशों ने उसमें रखे करीब 35 लाख रुपए के गहने पार कर लिए। पूरी खबर पढ़िए

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *