दुर्ग | ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति द्वारा आदिवासी विभाग के विज्ञान विकास केंद्र के छात्रावास में छात्राओं के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं मार्गदर्शन शिविर लगाया गया। मुख्य अतिथि दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर थे। अध्यक्षता जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. एके मिंज ने की। शिविर में नगर के प्रसिद्ध चिकित्सकों में डॉ. अनिल विवेक सिन्हा, डॉ. मानसी गुलाटी, डॉ. मीना शर्मा, डॉ. अभिषेक खरे, डॉ. अंकिता खरे आदि ने सेवा दी। विज्ञान विकास केंद्र की प्रशासनिक अधिकारी उर्मिला ओझा व स्टाफ की भी उल्लेखनीय भूमिका रही।


