350 से अधिक लोगों ने प्रयागराज से लाए पवित्र जल का लाभ लिया

भास्कर न्यूज | लुधियाना हंबड़ां रोड स्थित श्री गोविंद गोधाम के नजदीक बन रहे अग्रवाल समाज के पंजाब के पहले श्री अग्रसेन धाम में पहले दिन 350 से अधिक लोगों ने श्री प्रयागराज से लाए पवित्र जल को प्राप्त किया। जानकारी देते हुए अग्रवाल परिवार मिलन संघ के प्रधान सुनील जैन मित्तल ने बताया कि श्री प्रयागराज से आए जल को लेने के लिए सुबह ही 7 बजे से लोग श्री अग्रसेन धाम पर पहुंचने शुरू हो गए थे। श्री अग्रसेन धाम के पुजारी मोहन शर्मा ने आने वाले हर श्रद्धालु की पूजा-अर्चना करवाकर महाकुंभ के जल की बोतलें वितरित की। ये सिलसिला शाम सात बजे तक जारी रहा। अग्रवाल परिवार मिलन संघ के वाइस प्रधान सीए मनोज गोयल ने कहा कि जल लेकर जाने वाले श्रद्धालुओं को बाकायदा चाय आदि प्रसादम के रूप में भी उपलव्ध करवाया गया। परवीन बंसल ने बताया कि श्री अग्रसेन धाम में चल रहे 1100 दिवसीय हवन महायज्ञ का आज 465वां हवन सम्पन्न हुआ। संघ के मुख्य पदाधिकारी एडवोकेट गोपाल बंसल ने बताया कि कल अयोध्या में श्री राम लल्ला के आने के प्रथम उत्सव को भजन संकीर्तन के साथ श्री अग्रसेन की महिला मंडल द्वारा मनाया जाएगा। उमेश गोयल ने कहा कि सिर्फ अग्रवाल ही नहीं श्री अग्रसेन धाम में महालक्ष्मी जी के निमित जो हर रोज 1100 दिवसीय हवन यज्ञ हो रहा हर कोई व्यक्ति करवा सकता है और इसी तरह श्री प्रयागराज से आए महाकुंभ से पवित्र जल को भी कोई भी परिवार लेकर जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *