भास्कर संवाददाता | भीलवाड़ा चंबल नदी आधारित चंबल-भीलवाड़ा पेयजल परियोजना के तहत 18 फरवरी सुबह 7 बजे से 36 घंटे का शटडाउन रहेगा। फेज-1, पैकेज-1 व 2 के अंतर्गत रॉ व क्लियर वॉटर पंपिंग, ट्रांसमिशन सिस्टम तथा आरोली स्थित डब्ल्यूटीपी के वार्षिक रखरखाव व प्रिवेंटिव मेंटेनेंस कार्य के कारण जलापूर्ति बंद रहेगी। अधिशासी अभियंता, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग परियोजना खंड-प्रथम के अनुसार 18 फरवरी शाम से 20 फरवरी सुबह तक शहर और जिले के उपभोक्ताओं को चंबल का पानी नहीं मिलेगा। विभाग ने नागरिकों से अग्रिम जल भंडारण की अपील की है, ताकि असुविधा न हो। शहर में चंबल परियोजना के साथ मेजा बांध और ककरोलिया घाटी से भी पानी सप्लाई होता है। 46 टंकियों के माध्यम से 110 जोन में सुबह-शाम जल वितरण किया जाता है।


