कोरबा| एसईसीएल कोरबा एरिया के वालीबॉल ग्राउंड में वालीबॉल प्रशिक्षण शिविर 10 मई से शुरू होगा। 36 दिनों तक चलने वाले शिविर में भाग लेकर ग्रीष्मकालीन अवकाश का लाभ छात्र-छात्राएं उठा सकेंगे। एसईसीएल कोरबा एरिया व सीडब्ल्यूएस के सहयोग से आयोजित शिविर दो पाली में लगेगा। पहली पाली सुबह 6 बजे से 8 बजे तक और दूसरी पाली शाम 5 बजे से शाम 7 बजे तक होगी। कोरबा वालीबॉल संघ के प्रशिक्षण शिविर में कोच सुमित सिंह, गौरव साहू व वैभव गर्ग ट्रेनिंग देंगे।


