36.54 करोड़ रुपए से बनेगा गौरव पथ

कोरबा | सीएसईबी चौक से जैन चौक और वीआईपी रोड होते हुए आईटीआई चौक-कोसाबाड़ी तक गौरव पथ बनाया जाएगा। उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रयास से राज्य शासन ने शनिवार को 36.54 करोड़ रुपए की प्रशासकीय मंजूरी का आदेश जारी कर दिया है। अब टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। यातायात को व्यवस्थित करने नई सड़कों के साथ ही पुरानी सड़कों को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत ही गौरव पथ का निर्माण कराया जाएगा। बुधवारी बाजार से आईटीआई तक की सड़क फोरलेन बनेगी। 2.8 किमी लंबे गौरव पथ के लिए 25 करोड़ रुपए की राशि मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना और 11.54 करोड़ रुपए की राशि जिला खनिज न्यास से दी जाएगी। बिजली के लिए अंडरग्राउंड केबलिंग की योजना भी है। इसका सर्वे पहले ही कर लिया गया है। आईटीआई चौक से कोसाबाड़ी तक सड़क फोरलेन है। वीआईपी रोड पर डिवाइडर बनाया जाएगा। इससे लोगों को सुविधा होगी। इस सड़क पर 24 घंटे यातायात का दबाव रहता है। उद्योग मंत्री देवांगन ने बताया कि इस महत्वपूर्ण कार्य से शहर की यातायात व्यवस्था और बेहतर होगी। शहर के मुख्य मार्गों पर आवागमन को नई रफ्तार मिलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *