भास्कर न्यूज | बाड़मेर वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने शनिवार अलसुबह विशेष एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया। एसपी नरेन्द्र सिंह मीना के सुपरविजन में 37 विशेष टीमों ने जिलेभर में 135 स्थानों पर दबिश दी। कार्रवाई में कुल 34 आरोपियों को गिरफ्तार किया। अभियान के दौरान हत्या के प्रयास के एक मामले में एक आरोपी को कोतवाली पुलिस ने पकड़ा। चोरी के प्रकरण में नागाणा थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। 3 स्थायी वारंटी और 14 गिरफ्तारी वारंटियों को भी दबोचा गया।


