अमनदीप सिंह | अमृतसर भगतांवाला मंडी में 5,16,331 क्विंटल गेहूं मंडी में पहुंची है। यानि कि इस बार 10 लाख 30 हजार 662 बोरी गेहूं की मंडी से उठाई गई हैं। जबकि इस सीजन में शहर की सबसे बड़ी भगतांवाला अनाज मंडी में पिछले सीजन के मुकाबले 30 हजार अधिक बोरी पहुंची है। वहीं अनाज मंडी में कुल पहुंची गेहूं में से 7 प्रतिशत गेहूं का उठान अभी किया जाना है, जो आने वाले 3-4 दिन में पूरा हो जाएगा। इस बार भगतांवाला दाना मंडी में पिछले सीजन के मुकाबले 30 हजार अधिक गेहूं की बोरी मंडी में पहुंची है। जबकि पिछले सीजन में गेहूं की 10 लाख बोरी पहुंची थी। सरकारी और प्राइवेट दोनों 5,16,331 क्विंटल गेहूं मंडी में पहुंचा है। जिसकी कुल बोरी 10,30,662 बोरी बनती है। – परमजीत सिंह, भगतांवाला दाना मंडी सुपरवाइजर। बता दें कि पिछले गेहूं के सीजन में 10 लाख गेहूं की बोरी मंडी में पहुंची थी। वहीं इसके विपरीत इस सीजन में क्विंटल की बात करे तो 5 लाख 16 हजार 331 क्विंटल गेहूं पहुंची है। इसमें से प्राइवेट गेहूं का उठान मंडी से हो चुका है। वहीं सात प्रतिशत सरकारी गेहूं मंडी में उठाने वाली पड़ी है। बात करें प्राइवेट गेहूं की तो 3 लाख 89 हजार 480 प्राइवेट खरीदी जा चुकी है और इसका उठान भी हो चुका है। वहीं सरकारी गेहूं 1 लाख 26 हजार 851 क्विंटल खरीदी गई। जिसमें से 7 प्रतिशत गेहूं का उठान होने अभी बाकी है। दोनों सरकारी और प्राइवेट को मिलाया जाए तो यह 5 लाख 16 हजार 331 क्विंटल गेहूं बनती है। इसे अगर बोरी में काउंट किया जाए तो 10 लाख 30 हजार 662 बोरी बनती है। क्योंकि गेहूं की लिफ्टिंग बोरियों में होती है। जबकि इस बार पिछले सीजन के मुकाबले 30 हजार अधिक गेहूं भगतांवाला मंडी में पहुंचा है।


