39 ग्राम हेरोइन और नशीली गोलियां बरामद, 12 आरोपी गिरफ्तार

जालंधर| शहर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कमिश्नरेट पुलिस ने बुधवार देर रात से वीरवार तक अलग-अलग इलाकों में कार्रवाई करते हुए 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 50 नशीले कैप्सूल, कुल 39 ग्राम हेरोइन, 25 नशीली गोलियां और नशा करने में प्रयुक्त सामान बरामद किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत संबंधित थानों में मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। थाना सदर के प्रभारी इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि गांव खेड़ा के निकट नाकाबंदी के दौरान संदेह के आधार पर एक युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 50 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। आरोपी की पहचान इंद्रजीत सिंह निवासी निम्मा वाला मोहल्ला जमशेद के रूप में हुई है। थाना जालंधर कैंट की पुलिस ने बडिंग गेट के पास 7 ग्राम हेरोइन सहित राजा सिंह निवासी न्यू जोगिंदर नगर को गिरफ्तार किया। थाना 6 की टीम ने मॉडल टाउन क्षेत्र में 7 ग्राम हेरोइन के साथ सुखदीप सिंह निवासी खुरला किंगरा को पकड़ा। थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की। राज एनक्लेव में सूचना के आधार पर साजन निवासी आबादपुरा को 9 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं गुलमोहर कॉलोनी से जिस कारण सिंह निवासी तिलक नगर को 10 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया गया। दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। थाना रामा मंडी की पुलिस ने संतोषी नगर में छापेमारी कर दो सगे भाइयों राजेश और मुकेश को 6 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी जसपाल सिंह ने बताया कि दोनों ग्राहक का इंतजार कर रहे थे। उधर, थाना आठ की पुलिस ने परशुराम नगर और बुलंदपुर रोड से दो युवकों को नशा करते रंगे हाथ पकड़ा। आरोपियों की पहचान दिलीप सिंह निवासी शहीद बाबा दीप सिंह नगर और आकाशदीप सिंह निवासी अमर नगर के रूप में हुई है। थाना-1 की टीम ने बर्ल्टन पार्क से गौरव निवासी तरनतारन को 25 नशीली गोलियों सहित पकड़ा। वहीं भगत सिंह कॉलोनी के निकट खाली प्लॉट से जगपिंदर सिंह निवासी शिवनगर को नशा करते पकड़ा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *