महासमुंद| प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर 4 मृतकों के निकटतम वारिसान के लिए 16 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। इनमें ग्राम छिलपावन के मृतक देवनारायण की पत्नी चंद्रिका पटेल के लिए व ग्राम हरनादादर के मृतक तामरस की पत्नी किरण खुटे के लिए आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। ग्राम गड़बेड़ा के मृतक कमलेश खड़िया के पिता सादराम उर्फ साधराम खड़िया के लिए और मृतक शिवनारायण की पत्नी पद्मा के लिए चार-चार लाख रुपए आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।


