4 मंजिला छत से गिरने से महिला की मौत:कपड़े उतारने गई थी;अचानक संतुलन बिगड़ा,पुलिस जांच कर रही

अलवर के अरावली विहार थाना क्षेत्र स्थित स्कीम नंबर 8 में सोमवार देर शाम चार मंजिला मकान की छत से गिरने पर 68 साल की महिला की मौत हो गई। एएसआई किशन लाल ने बताया कि मृतका की पहचान प्रेमलता (68) के रूप में हुई है। वह अपने घर की चौथी मंजिल पर कपड़े उतारने गई थीं। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गईं। गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई। हादसे के बाद परिजन उन्हें तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। पुलिस के अनुसार, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने परिवार से लिखित तहरीर लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की और शव परिजनों को सौंप दिया। महिला की अचानक मौत से परिवार में शोक की लहर है। रिश्तेदार और परिचित अस्पताल में जुटे रहे। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला हादसे का प्रतीत हो रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *