4 लोगों को पीआर बांड भरवाकर छोड़ा

भास्कर न्यूज | धालभूमगढ़ धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र में अवैध अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। थाना प्रभारी मो अमीर हमजा के नेतृत्व में कई जगह छापेमारी की गई। इसी दौरान हवाई पट्टी के पास एक कार में बैठे कुछ लोग पुलिस वाहन को देखकर भागने लगे। पुलिस ने करीब 5 किलोमीटर तक ग्रामीण सड़क पर पीछा कर कार को पकड़ लिया। कार को जब्त कर थाना लाया गया। कार में सवार चार लोगों से पूछताछ की गई। बाद में चारों को पीआर बांड लिखवाकर छोड़ दिया गया। कार की जांच के लिए आरटीओ को भेजा गया है। थाना प्रभारी मो अमीर हमजा ने बताया कि क्षेत्र में अवैध अड्डेबाजी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अभियान आगे भी जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *