4 विस में 12 हजार नए वोटर्स, 55 हजार नाम काटे गए, 459 नहीं दे सके दस्तावेज

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव जिले में मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (एआईआर) की प्रक्रिया पूरी हो गई है। शनिवार को जिला प्रशासन ने अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया। इस दौरान राजनीतिक दल के अधिकृत किए गए प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। एसआईआर के बाद जिले के चार विधानसभा में 12277 नए वोटर्स के नाम जुड़े हैं। इनमें पहली बार वोट करने वालों सहित अन्य जिलों या विधानसभा से यहां नाम दर्ज कराने वाले वोटर्स शामिल हैं। वहीं 459 वोटर्स है, जिनकी मैपिंग नहीं हो सकी है। इन्हें वोटर लिस्ट में बने रहने के लिए 2003 के मतदाता सूची में माता-पिता के नाम या अन्य डॉक्यूमेंट मांगे गए थे। निर्धारित समय पर इन वोटर्स ने अपने जरूरी दस्तावेज जमा नहीं किए। जिसके चलते इन्हें अनमैप्ड कैटेगरी में रखा गया है। इनके नाम वोटर लिस्ट से हटा दिया गया है। वहीं जिले के 55705 वोटर्स के नाम भी वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं। इनमें मृत वोटर्स, दूसरे जिलों में स्थानांतरित होने वाले और गणना पत्रक जमा नहीं करने वाले वोटर्स शामिल हैं। इसके बाद जिले में कुल वोटर्स की संख्या 7 लाख 92 हजार 482 हो गई है। एसआईआर सर्वे शुरू होने के दौरान जिले में कुल वोटर्स की संख्या 835910 थी। जिसमें से 780205 वोटर्स से गणना पत्रक प्राप्त हुआ। शेष मृत व स्थाई स्थानांतरण वाले वोटर्स हैं। प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिले में कुल वोटर्स की संख्या 792482 है। जिसमें पुरुष मतदाता की संख्या 396896, महिला मतदाता की संख्या 395581 व अन्य मतदाताओं की संख्या 6 है। 12277 नए वोटर्स लिस्ट में जुड़े हैं। एसआईआर के लिए 1006 बीएलओ ​पूरे जिले में​ नियुक्त किए गए थे। एसआईआर सर्वे की प्रक्रिया जिले में 4 नवंबर से शुरू हुई थी। जिसके बाद 18 दिसंबर तक वोटर्स को गणना पत्रक बांटे गए और इसकी वापसी हुई। इसके बाद रिकार्ड डिजिटलाइज्ड किया गया। 23 दिसंबर को प्रारंभिक सूची का प्रकाशन किया गया और दावा आपत्ति मंगाई गई। जिसमें 21332 दावा आ​पत्ति दर्ज हुई। जिसकी सुनवाई और सत्यापन की प्रक्रिया 14 फरवरी तक पूरी हुई। इसके बाद 21 फरवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया है। एसआईआर के बाद वोटर लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए वेबसाइट https://ceochhattisg arh.nic.in और 0 वोटर पोर्टल https://voters.eci.g ov.in का इस्तेमाल कर सकते हैं। यदि मतदाता का नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, तो नाम दर्ज कराने के लिए फॉर्म 6 भरकर, उसके साथ घोषणा पत्र और आवश्यक सहायक दस्तावेज संलग्न कर ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।कोई त्रुटि है, तो फॉर्म 8 भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन किया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *