अजमेर जिले के नसीराबाद सदर थाना क्षेत्र में 4 वर्षीय मासूम के अपहरण का मामला सामने आया है। घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रही नाबालिग बच्ची लापता हो गई। मामले में पीड़ित पिता ने थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नसीराबाद सदर थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित पिता ने थाने पर उपस्थित होकर मुकदमा दर्ज करवाया है। पिता ने शिकायत देकर बताया कि उसकी 4 साल की बेटी है। सुबह 11 बजे के करीब घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। पिता ने बताया कि वह काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो उसकी पड़ोस में तलाश की गई। पूछताछ करने पर बेटी का कुछ पता नहीं चला। पिता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


