भास्कर न्यूज | बालोतरा मार्च महिना नजदीक आते ही डिस्कॉम ने बिजली बिल बकायादारों से नोटिस देने व कनेक्शन विच्छेद करने के साथ ही विशेष वसूली अभियान शुरू किया है। शहर में घरेलू उपभोक्ताओं व प्रतिष्ठानों के 1.20 करोड़ से अधिक की राशि बकाया चल रही है। इसे लेकर प्रतिदिन 15 से 20 कनेक्शन काटे जा रहे हैं। साथ ही नगर परिषद, पुलिस महकमा व प्रशासनिक कार्यालयों का करीब 4 करोड़ 25 लाख से ज्यादा का बिल बकाया होने से वसूली को लेकर नोटिस जारी किए गए हैं। सरकारी कार्यालयों को तीन बार नोटिस जारी किए गए हैं, लेकिन बकाया राशि जमा नहीं करवाई जा रही है। वित्तीय वर्ष का अंतिम महीना नजदीक आते ही डिस्कॉम ने बकायादारों के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है। शहर के करीब 4 हजार घरेलू उपभोक्ताओं व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में बिजली उपभोग की 1 करोड़ 20 लाख रुपए से अधिक की बिल राशि बकाया चल रही है। इसे लेकर उपभोक्ताओं को राशि जमा करवाने की हिदायत देने के साथ ही लंबे समय से डिफॉल्टर कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू की गई है। इसके चलते प्रतिदिन 15 से 20 कनेक्शन काटने से डिस्कॉम कार्यालय पुन: कनेक्शन जोड़ने व बिल राशि जमा करवाने के लिए उपभोक्ता पहुंच रहे हैं। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि मार्च माह राजस्व वसूली के लिहाज से अहम होता है। लंबे समय से बिल जमा नहीं करवाने वाले उपभोक्ताओं की सूची तैयार कर ली गई है। कनेक्शन काट दिया जाता है, जबकि सरकारी कार्यालयों में करोड़ों रुपए के बिल बकाया है। शहर में 4 हजार घरेलू उपभोक्ताओं व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के बिजली बिल बकाया चल रहे हैं। इनमें 1 करोड़ 20 लाख रुपए की बिल राशि बकाया होने से बिजली कनेक्शन विच्छेद किए जा रहे हैं। प्रतिदिन 15 से 20 कनेक्शन काटे जा रहे हैं। इस पर बिजली कनेक्शन दुबारा जुड़वाने के लिए डिस्कॉम कार्यालय में उपभोक्ता चक्कर काटते नजर आते हैं। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि डिस्कॉम घरेलू उपभोक्ताओं के एक महीने का बिल बकाया होते ही ^घरेलू व व्यवसायिक उपभोक्ताओं को समय पर बिल जमा करवाने को लेकर हिदायत दी जा रही है, ताकि समय पर बिल राशि जमा करवाकर कनेक्शन कटने व अतिरिक्त पैनल्टी से बच सके। मार्च माह में राजस्व लक्ष्य पूरा करने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। बकायादार सरकारी विभागों को नोटिस जारी कर बार-बार हिदायत दी जा रही है, इसके बावजूद शीघ्र भुगतान नहीं हुआ तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। – पवन कुमार, जेईएन, डिस्कॉम नगर परिषद पुलिस महकमा व विभिन्न प्रशासनिक कार्यालयों में करीब 4 करोड़ 25 लाख रुपए से अधिक राशि का बिजली बिल बकाया चल रहा है। लंबे समय से राशि का भुगतान नहीं करने से डिस्कॉम हर बार नोटिस भेजने की औपचारिकता जरूर निभाता है, लेकिन बकाया राशि जमा नहीं हो रही है। इस बार भी मार्च माह नजदीक होने से नगर परिषद, सरकारी आवास, पुलिस विभाग, पंचायत समिति को तीन-तीन बार नोटिस जारी किए गए हैं, लेकिन राशि जमा नहीं हो पा रही है। नगर परिषद में रोडलाइट, सार्वजनिक शौचालय, प्याऊ के 4 करोड़ 15 लाख से अधिक की राशि बकाया है। विशेष वसूली अभियान >शहर में 4 हजार घरेलू व व्यवसायिक उपभोक्ता में बकाया : 1 करोड़ 20 लाख रुपए >नगर परिषद में रोड लाइट : 4 करोड़ >सार्वजनिक शौचालय व प्याऊ : 15 लाख >पुलिस प्रशासन : 8 लाख 50 हजार > जिला परिषद कार्यालय : 1 लाख >प्रतिदिन कनेक्शन काटने की कार्रवाई : 15–20


