40 करोड़ से कल्याणपुर से सलका तक रोड बनेगी

बरौल | राज्य सरकार की विकासोन्मुखी नीति के तहत अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण की दिशा में पहल करते हुए जिला सूरजपुर अंतर्गत कल्याणपुर-लटोरी-दतिम ा-सलका मुख्य जिला मार्ग के विभिन्न खंडों के उन्नयन व सुदृढ़ीकरण कार्य को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री व भटगांव विधायक लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से लगभग 29 किलोमीटर लंबाई वाले इस मार्ग के लिए 40.93 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत हुई है। यह सड़क क्षेत्र के कई ग्रामों को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है। इसके उन्नयन से आवागमन सुगम, सुरक्षित और तेज होगा, जिससे ग्रामीणों को जिला मुख्यालय व अन्य प्रमुख स्थानों तक पहुंचने में सहूलियत मिलेगी। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि सड़कें विकास की जीवनरेखा होती हैं। बेहतर सड़क संपर्क से किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *