40 किमी पैदल चल तुएगोंदी के लोगों ने कलेक्ट्रेट में 8 घंटे प्रदर्शन किया

बालोद| गुरुवार को 40 किमी पैदल चलकर सुबह 10 से शाम 6 बजे तक ग्राम तुएगोंदी के लगभग 45 ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट गेट के सामने प्रदर्शन किया। अफसरों से मुलाकात कर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि 2022-23 में गांव मंे मारपीट की वारदात हुई थी। राज्य शासन की ओर से राजनीतिक मानकर प्रकरण की वापसी के लिए कलेक्टर के माध्यम से कोर्ट में विचार के लिए याचिका दायर किया गया है। तर्क दिया गया कि बाहर के लोग जब गांव में आकर मारपीट कर रहे हैं तो कहां से यह राजनीतिक प्रकरण हो जाएगा। 2022-23 में दर्ज प्रकरण को राज्य शासन के मंत्रिमंडल मंे वापस लेने का निर्णय लिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *