40 लाख स्वीकृ​त, फिर भी गार्डन निर्माण अधूरा

कांकेर| शहर के अलबेलापारा वार्ड में चिल्ड्रन पार्क के लिए 40 लाख रुपए की स्वीकृति हो चुकी है, लेकिन ठेकेदार ने अब तक काम पूरा नहीं किया है। गार्डन में 2023 में विधानसभा चुनाव से पहले भूमिपूजन हुआ था। इसमें 6 माह में काम पूरा होना था, लेकिन अभी भी काम अधूरा है। सिर्फ बाऊंड्रीवाल, रेलिंग, गेट व लाइटिंग का काम पूरा हुआ है, लेकिन चिल्ड्रन पार्क में अन्य दूसरे काम शेष है। झूला टूटा हुआ है। नए झूला नहीं लग पाया है। नए कुर्सियां नहीं लग पाई हैं। पौधे नष्ट हो गए हैं। नए सिरे से पौधारोपण करने की जरूरत है। गंदगी पसरी हुई है। पार्क में असामाजिक तत्व भी आते हैं। देखरेख के लिए चौकीदार रखने की भी जरूरत है। – मानवेंद्र समुंद, अलबेलापारा वार्ड कांकेर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *