4000 वाला कैंसर रोधी टीका अब सरकारी अस्पतालों में फ्री:लुधियाना में 90 दिनों का महा-अभियान शुरू सिविल अस्पताल से हुई शुरुआत

लुधियाना की बेटियों को भविष्य की एक गंभीर बीमारी से बचाने के लिए पंजाब सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने आज से एक बड़े मिशन का आगाज़ कर दिया है। शहर के सिविल अस्पताल में SMO लुधियाना द्वारा सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए HPV टीकाकरण मुहिम की शुरुआत की गई। यह अभियान अगले 90 दिनों तक जिले के अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों पर युद्ध स्तर पर चलेगा। जानकारी देते हुए एसएमओ डॉ. रमनदीप कौर लुधियाना ने कहा अभिभावकों के लिए सबसे बड़ी राहत की खबर यह है कि जिस वैक्सीन के लिए प्राइवेट अस्पतालों या मेडिकल स्टोर पर करीब 4000 रुपये खर्च करने पड़ते थे वह अब सरकारी अस्पतालों में मुफ्त उपलब्ध है।हमारा मकसद सिर्फ टीका लगाना नहीं बल्कि एक कैंसर मुक्त भविष्य तैयार करना है। 14 से 15 साल की हर लड़की को यह सुरक्षा चक्र मिलना चाहिए। जिले की 14 से 15 साल की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाना। यह विशेष अभियान लुधियाना में 90 दिनों तक चलेगा।
टीका लगने के बाद हर बेटी को 30 मिनट तक विशेषज्ञों की निगरानी में रखा जाएगा।
सिविल अस्पताल लुधियाना के अलावा खन्ना, समराला, रायकोट, जगरांव, साहनेवाल समेत जिले के 19 सरकारी केंद्रों पर यह सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग ने माता-पिता और शिक्षकों से अपील की है कि वे बेटियों को आगे लाएं और इस जानलेवा बीमारी को जड़ से खत्म करने में मदद करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *