जालंधर| थाना-8 और थाना-4 की पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में कुल 42 बोतल अवैध शराब बरामद की गई है। थाना-8 के इंचार्ज इंस्पेक्टर साहिल चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गदईपुर नहर पुल के पास घेराबंदी की। यहां अवैध शराब की सप्लाई का इंतजार कर रहे दो तस्करों, नगिंदर सिंह और छोटे लाल (दोनों मूल निवासी बिहार) को पकड़ा गया। इनके कब्जे से 24 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। दूसरी कार्रवाई में, थाना नंबर 4 की इंस्पेक्टर अनु पलियाल और एसआई सुखवंत सिंह की टीम ने लाल रतन सिनेमा के पास पेट्रोलिंग के दौरान महेंद्र पाल सिंह (निवासी मखदूमपुरा) को पकड़ा। शक होने पर जब उसके पास मौजूद बोरे की तलाशी ली गई, तो उसमें से 18 बोतल शराब मिली। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


