4600 ग्रेड पे की बहाली को लेकर नर्सिंग स्टाफ ने सरकार से की जल्द बैठक की मांग

भास्कर न्यूज | अमृतसर पंजाब के सेहत विभाग में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ एसोसिएशन पिछले लंबे समय से 4600 ग्रेड पे की बहाली की मांग को लेकर लगातार आवाज उठा रही हैं। नर्सिंग कैडर को सेहत विभाग का अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए एसोसिएशन ने कहा कि हर आपातकालीन स्थिति में उन्होंने दिन-रात अपनी जिम्मेदारियां पूरी ईमानदारी से निभाई हैं। नर्सिंग स्टाफ एसोसिएशन ने सेहत मंत्री को पत्र लिख कर उनकी मांग को पूरा करने और इस संबंध में एक मीटिंग के लिए समय की मांग की है। एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि अगर इस बार भी उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो उन्हें फिर से संघर्ष की राह अपनाने को मजबूर होना पड़ेगा। पंजाब नर्सिंग यूनियन के प्रधान रमनजीत सिंह गिल का कहना है कि साल 2020 से पहले उन्हें 4600 ग्रेड पे मिलता था, लेकिन बाद में की गई कटौती के कारण पूरे नर्सिंग कैडर में भारी निराशा और असंतोष का माहौल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *