अंबिकापुर| शहर के वार्ड नं 40 मोमिनपुरा में पीलिया का एक नया मरीज मिला। संक्रमण फैलाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने 47 ब्लड सैंपल की जांच की। इसमें एक मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। निगम के अनुसार मोमिनपुरा में 40-45 पीलिया के मरीज होने की सूचना पर अंबिकापुर निगम द्वारा प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर 23 और 24 फरवरी को कुल 35 पानी के सैंपल एकत्रित कर अंबिकापुर शासकीय मेडिकल कॉलेज में ई-कोलाई बैक्टीरिया की जांच के लिए भेजा गया।


