479 रोगियों की आंखों की जांच कर रोगियों का किया ऑपरेशन

भास्कर न्यूज | बाड़मेर भारत विकास परिषद मुख्य शाखा बाड़मेर, जिला अंधता निवारण समिति और बाड़मेर जन सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में भामाशाह गवरीदेवी विक्रम कुमार वारडे और चंद्रादेवी नंद किशोर वारडे के सहयोग से नेत्र शिविर स्थानीय रैन बसेरे में आयोजित किया गया। परिषद के उपाध्यक्ष ओम जोशी ने बताया कि निंबड़ी , सांवलोर, दूधवा, रानीगांव और बाड़मेर शहर के 479 रोगियों की आंखों की जांच की गई। जिसमें से 90 रोगियों के आंखों का ऑपरेशन कर लैंस प्रत्यारोपित किए। रविवार को आयोजित समारोह में उन रोगियों को भामाशाह परिवार के सदस्यों ने निशुल्क दवाई वितरण कर चश्में पहना कर सम्मान किया। इस अवसर पर बाड़मेर जन सेवा समिति के मुख्य ट्रस्टी ओमप्रकाश मेहता ने कहा कि लोगों को अपने आंखों की नियमित जांच करवाते रहना चाहिए। डॉ. धरा पटेल व विवेक व्यास ने रोगियों की आंखों के ऑपरेशन किया। संपतराज लूनिया ने बताया कि इस अवसर पर जितेंद्र कुमार सोनी, व्यवस्थापक जालम सिंह राजपुरोहित, मूलाराम सहित अनेक नागरिक उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *