48 घंटे में 2 डिग्री बढ़ गया न्यूनतम तापमान

भास्कर न्यूज | रायगढ़ हवा की दिशा में अधिक परिवर्तन होने के कारण वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ रही है। यही वजह है कि पिछले 48 घंटे में जिले के न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हो गई है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसमें अभी और बढ़ोतरी होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। हालांकि शनिवार को ठंड का असर कम नहीं हुआ। जनवरी माह में पिछले पंद्रह दिनों से ठंड का कहर बरपा हुआ है, जिले में अभी शीतलहर या कंपकंपी जैसी ठंड नहीं पड़ी है, लेकिन अंबिकापुर और जशपुर में पड़ रहे पाला और वहां की शीतलहर का असर जरूर जिले में दिख रहा है। यही वजह है कि मौसम के बदलाव के कारण पिछले सप्ताह भर से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव रहा है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के ऊपर 3.1 किलोमीटर से 9.4 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम राजस्थान के ऊपर 1.5 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। इनके संयुक्त प्रभाव से हवा की दिशा में और अधिक परिवर्तन होने की संभावना है। इसके कारण वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ रही है। परिणामस्वरूप न्यूनतम तापमान में 12 जनवरी को 1-2 डिग्री सेल्सियस के आसपास वृद्धि संभावित है। आठ दिनों तक ऐसा रहा जिले में मौसम का मिजाज तारीख अधिकतम न्यूनतम 4 जनवरी 28 10.5 5 जनवरी 28 10.5 6 जनवरी 27.5 11 7 जनवरी 28.5 13 8 जनवरी 27 10.5 9 जनवरी 28 8 10 जनवरी 28.5 9 11 जनवरी 28 10

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *