5वीं बोर्ड परीक्षा आज से, 29364 स्टूडेंट्स के लिए 369 केंद्र बनाए

झुंझुनूं | प्राथमिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन (कक्षा-5) की परीक्षाएं शुक्रवार से शुरू होंगी। डाइट की प्रधानाचार्य सुमित्रा झाझड़िया ने बताया कि 369 सेंटरों पर दोपहर डेढ़ बजे से परीक्षा होगी।
डाइट प्रधानाचार्य ने बताया कि परीक्षा के लिए जिले में 374 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 2276 स्कूलों के 29364 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। परीक्षा के पहले दिन यानी शुक्रवार को अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिले में 19 संग्रहण केंद्र बनाए गए हैं। उधर, गुरुवार से शुरू हुई 8वीं बोर्ड परीक्षा में पहले दिन अंग्रेजी के पेपर में 98.90% विद्यार्थी शामिल हुए। पंजीकृत 29970 में से 29641 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। 329 अनुपस्थित रहे। उपस्थित में छात्राओं की संख्या ज्यादा रही। पंजीकृत 14133 में से 13995 छात्राएं उपस्थित रहीं। इसी प्रकार पंजीकृत 15837 छात्रों में से 15646 छात्र उपस्थित तथा 191 छात्र अनुपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *