कोरबा | नेहरू नगर कुसमुंडा के गायत्री मंदिर में 27 वां वार्षिकोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। सुबह 9 बजे से 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। शाम 7 बजे से दीप यज्ञ के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। नेहरू नगर समेत आसपास के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए। मंत्रोच्चार के बीच महायज्ञ से क्षेत्र में भक्तिमय का वातावरण बना रहा।


