5 ग्राम हेरोइन सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, केस

पुलिस ने दो स्थानों पर छापेमारी कर 5 ग्राम हेरोइन और नशा करने वाले सामान सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहला मामला थाना कैंट का है। जांच अधिकारी एएसआई भुपिंदर सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान सूचना मिली कि जगसीर सिंह उर्फ जग्गी पुत्र सुरजीत सिंह निवासी गांव फिड़े खुर्द जिला फरीदकोट हेरोइन बेचने का आदी है और इस समय कैंट के बिजली घर के पास ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने बताए स्थान पर छापेमारी कर आरोपी को काबू करके उसके पास से 5 ग्राम हेरोइन बरामद की। दूसरा मामला थाना कुलगढ़ी का है। जांच अधिकारी एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी गश्त के दौरान गांव बजीदपुर में गुरुद्वारा जामनी साहिब के मुख्य गेट के सामने से लिंक रोड सतीए वाला स्थित मंदिर से करीब 300 मीटर आगे पहुंची तो एक सुनसान गोदाम के कमरे की दीवार के पास एक युवक नशा करता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे काबू कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम जसवीर सिंह उर्फ काका पुत्र जंगीर सिंह निवासी गांव खोसा दल सिंह वाला बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक सिल्वर पन्नी जिस पर जली हुई हेरोइन लगी, एक लाइटर और 10 रुपए का नोट बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *