5 दिन बाद नहर से मिला युवक का शव:बरनाला में रात में ड्यूटी के दौरान पैर फिसलने से गिरा था पावर प्लांट कर्मचारी

पंजाब के बरनाला जिले के गांव टल्लेवाल में पिछले पांच दिनों से लापता 42 वर्षीय जितेंद्र कुमार का शव आखिरकार सिडाना थर्मल के पास नहर से बरामद कर लिया गया है। इस दुखद खबर के बाद से पूरे गांव और परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतक जितेंद्र कुमार टल्लेवाल गांव का निवासी था और नहर के पास स्थित एक पावर प्लांट में कार्यरत था। जानकारी के अनुसार, पांच दिन पहले रात की ड्यूटी के दौरान अचानक पैर फिसलने के कारण वह अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरा था। घटना के तुरंत बाद से ही ग्रामीण और प्रशासन उसकी तलाश में जुटे थे। लगातार पांच दिनों तक चली खोजबीन के बाद शव सिडाना थर्मल के पास पानी में मिला मामले की जांच कर रहीं टल्लेवाल पुलिस स्टेशन की एएसआई समनप्रीत कौर ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार की स्थिति और ग्रामीणों की मांग जितेंद्र कुमार अपने पीछे पत्नी सुमन और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। घर के कमाऊ सदस्य की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता व बच्चों के भविष्य को देखते हुए सरकार मुआवजे का ऐलान करने की मांग की है “मृतक की पत्नी सुमन के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। प्राथमिक जांच में यह एक दुर्घटना लग रही है और किसी भी प्रकार की साजिश का संकेत नहीं मिला है। हालांकि, पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।” — समनप्रीत कौर, एएसआई

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *