5 दिन में CID को मिली 40 शिकायतें:JSSC CGL पेपर लीक की जांच ने पकड़ी रफ्तार, वाट्सऐप चैट, फोटोग्राफ और वीडियो रिकॉर्डिंग पर फोकस

जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक की जांच ने रफ्तार पकड़ ली है। इस जांच की मॉनिटरिंग डीजीपी अनुराग गुप्ता कर रहे हैं। इधर जांच कर रही सीआईडी की टीम को बीते पांच दिन में 40 से अधिक शिकायतें मिली हैं। यह शिकायतें वाट्सऐप चैट, फोटोग्राफ और वीडियो रिकॉर्डिंग से जुड़ी हुई हैं। वहीं कई दूसरे साक्ष्य भी टीम को मिली है। इन मिली शिकायतों की विस्तार से विश्लेषण के निर्देश डीजीपी अनुराग गुप्ता ने दिए हैं। नए केस दर्ज कर की जा रही जांच पेपर लीक मामले में रातू थाने में दर्ज शिकायत को सीआईडी टेक ओवर कर चुकी है। इसके बाद एक सप्ताह पहले सीआईडी ने नई केस दर्ज की है। यह केस जेएसएससी की ओर से दर्ज शिकायत के बाद की गई है। इन दो केस के आधार पर जांच की जा रही है। जेएसएससी की ओर से सीआईडी में दर्ज कराई गई एफआईआर में बताया गया है कि 21 और 22 सितंबर को परीक्षा आयोजित हुई थी। परीक्षा पूरी तरह कदाचार व पेपर लीक से मुक्त थी, लेकिन परीक्षा के बाद कुछ लोगों ने फर्जी वीडियो और तस्वीरें वायरल कर परीक्षा की निष्पक्षता पर सवाल खड़े किए गए हैं। दोनों केस की जांच एसआईटी करेगी पेपर लीक माले में एक शिकायत रातू थाने में दर्ज कराई गई है। यह मामला राजेश कुमार के बयान पर 18 दिसंबर को दर्ज हुआ था। केस के आईओ अमर पांडेय बनाए गए थे। इस केस को भी सीआईडी ने टेकओवर किया है। इस केस और जेएसएससी की शिकायत पर की गई केस की संयुक्त जांच एसआईटी करेगी। इसके लिए सीआईडी डीआईजी के नेतृत्व में टीम बनी है। 5 मोबाइल की होगी एफएसएल जांच पेपर लीक की जांच कर रही सीआईडी को अब तक की जांच में साक्ष्य के तौर पर पांच मोबाइल फोन मिले है। जिनसे परीक्षा से पूर्व प्रश्न पत्र लीक होने से संबंधित वीडियो व ऑडियो की रिकार्डिंग की गई थी। अब उक्त सभी मोबाइल को एसआईटी फारेंसिक लैब (एफएसएल) भेजने की तैयारी में है। ताकि यह पता चल सके कि उक्त मोबाइल से की गई वीडियो रिकार्डिंग परीक्षा शुरू होने से पहले की है। एफएसएल की जांच रिपोर्ट से ही इस मामले में खुलासा हो पाएगा कि परीक्षा से पूर्व प्रश्न पत्र लीक हुए थे या नहीं। मुजफ्फरपुर, दिल्ली और काठमांडू में भी पेपर लीक एसआईटी को अभ्यर्थियों की ओर से जानकारी दी गई है कि परीक्षा से पूर्व मुज्जफरपुर, दिल्ली व काठमांडू में भी प्रश्न पत्र लीक हुए। वहां भी कई अभ्यर्थियों को प्रश्नों के उत्तर याद कराने के लिए भेजे गए थे। ऐसे कई अभ्यर्थियों का विवरण एसआईटी को अभ्यर्थियों ने उपलब्ध कराया गया है जो इन जगहों पर प्रश्नों के उत्तर याद करने के लिए गए थे। इसके अलावा यह भी जानकारी दी गई है कि परीक्षा से दो तीन दिन पहले आसनसोल के एक होटल व नियामतपुर के एक विवाह भवन में भी छात्रों को इक्ट्ठा कर प्रश्न व उत्तर बताए गए। एसआईटी इसकी भी जांच करेगा। हाईकोर्ट ने दिए थे तुरंत एफआईआर कर जांच के आदेश जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में झारखंड हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव व जस्टिस दीपक रोशन की खंडपीठ ने सुनवाई करते हुए तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा सीजीएल परीक्षा-2023 का परिणाम अगले आदेश तक घोषित नहीं करने की भी बात कही। प्रतिवादी राज्य सरकार, मुख्य सचिव, गृह विभाग के प्रधान सचिव व सदर थाना प्रभारी को प्रार्थियों द्वारा की गयी शिकायत पर तत्काल एफआईआर दर्ज करने, आरोपों की जांच करने और अगली सुनवाई की तारीख तक जांच का स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *