5 दिन से लापता युवक की डेडबॉडी नाले में मिली:हाथ पर नाम देख पत्नी ने की शिनाख्त; पुलिस कर रही जांच

बांसवाड़ा में 5 दिन से लापता युवक का शव नाले में सड़ी-गली हालत में मिला। हाथ पर गुदवाया नाम देखकर युवक की पत्नी ने शिनाख्त की। मामला जिले के सदर थाना इलाके के टामटिया गांव का है। शव शुक्रवार दोपहर मिला। ​सीआई रूपसिंह ने बताया- शहर के राजतालाब थाना इलाके की बाहुबली कॉलोनी में रहने वाला विशाल बंजारा पुत्र नटवरलाल 5 दिन से लापता था। उसकी पत्नी सुनीता ने 2 फरवरी को राजतालाब थाने पहुंचकर पति की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शिनाख्त के लिए पत्नी को मौके पर बुलाया गया। गांव वालों ने दी पुलिस को सूचना ​शुक्रवार दोपहर टामटिया गांव के पास नाले में एक लाश देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। FSL की टीम को मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। एएसआई कांतिलाल हाड़ा ने बताया कि शव को महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों और समय का खुलासा हो पाएगा। शव काफी हद तक गल चुका है। नाम-पट्‌टी से शिनाख्त ​सीआई रूपसिंह ने बताया- विशाल की पत्नी सुनीता ने हाथ पर लिखे नाम, उसके कपड़ों और पैर पर बंधी पट्टी के आधार पर उसकी पहचान की। पुलिस के अनुसार, मौत की परिस्थितियां संदिग्ध लग रही हैं। विशाल टामटिया गांव के नाले तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन हालातों में हुई, यह अभी जांच का विषय है। परिजनों की रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगा। विशाल 2 फरवरी सोमवार से गायब था। थाने में रिपोर्ट कराने के साथ परिजन अपने स्तर पर भी उसकी तलाश कर रहे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *