धमतरी| प्रदेश समेत धमतरी जिले के स्थानीय निकायों में कांग्रेस की सत्ता थी, तब तक कांग्रेस भवन में रौनक रही। छोटे-छोटे कार्यक्रमों में भी कार्यकर्ताओं की भीड़ थी। बाकायदा चाय-नाश्ता का दौर चलता था। राजीव भवन में आए दिन वीआईपी नेताओं का आना-जाना लगा रहता था, लेकिन भूपेश सरकार के जाते ही राजीव भवन की रंगत भी उड़ने लगी है। 2 दिन पहले विद्युत विभाग की महिला अधिकारी 3 कर्मचारियों के साथ राजीव भवन की बिजली लाइन काटने पहुंच गई। हालांकि इस समय जिलाध्यक्ष शरद लोहाना, ग्रामीण अध्यक्ष घनश्याम साहू, ब्रजेश जगताप आदि मौजूद थे। भवन का करीब 22 हजार बिल बकाया बताया गया है। यह 5 महीने का बता रहे हैं। जनपद सदस्यों से रायशुमारी कर रहे थे। महिला अधिकारी ने बिजली बिल जमा नहीं होने की बात कही। साथ ही बिल जमा नहीं करने पर लाइन काटने की बात कही।


