कवर्धा| मिनीमाता चौक कवर्धा में नेशनल हाईवे का लोहे का प्रवेश द्वार एक साल से टूटा पड़ा है। यह द्वार ट्रेलर की टक्कर से टूट गया था। तब से इसे दुरुस्त करने की कोई पहल नहीं हुई। टूटा हुआ लोहे का हिस्सा पुल के ऊपर ही पड़ा है। नगर पालिका इस ओर ध्यान नहीं दे रही। करीब 5 लाख रुपए खर्च कर यह प्रवेश द्वार लगाया गया था। लेकिन अब तक इसे ठीक नहीं किया गया। टूटे प्रवेश द्वार के कारण हादसे का खतरा भी बढ़ गया है।