5 सड़कों का डामरीकरण करने

भास्कर न्यूज | धमतरी शहर की 5 प्रमुख सड़कों को बीटी सड़क बनाने का प्रस्ताव तैयार कर शासन को मंजूरी के लिए भेजा गया है। यदि प्रस्ताव स्वीकृत हो जाता है, तो बारिश से पहले इन सड़कों की स्थिति में सुधर सकती है। वहीं 40 वार्डों वाले धमतरी शहर की सड़कों की हालत चिंताजनक है। सदर बाजार की मुख्य सड़कें बदतर हालात में हैं, जहां जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। शिकायतों के बाद कुछ हिस्सों में मरम्मत तो हुई, लेकिन वह नाम मात्र की थी, जो कुछ दिनों में ही फिर से उखड़ गई। रिसाईपारा, बनियापारा, नयापारा, टिकरापारा, मोटर स्टैंड वार्ड, आमापारा, कोष्टापारा, जालमपुर, गोकुलपुर, रामपुर, बठेना, लालबगीचा, हटकेशर, सुभाष नगर, विंध्यवासिनी वार्ड, दानीटोला, बांसपारा, सदर उत्तर और पोस्ट ऑफिस वार्ड की सड़कें खराब हैं। महापौर रामू रोहरा ने बताया कि बारिश से पहले शहर की 5 सड़कों पर डामरीकरण किया जाएगा। इसके लिए 3.23 करोड़ रुपए का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *