5 साल से बदहाल नंदनपुर-वरियाणा रोड

जालंधर | नंदनपुर से वरियाणा की तरफ जाने वाली मुख्य सड़क पिछले 5 सालों से बदहाल। इस संबंध में हलका विधायक बलकार सिंह को कई बार सूचित किया गया और सड़क के पुनर्निर्माण की मांग की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। प्रशासन की इस अनदेखी के कारण इलाके के लोगों में भारी रोष है। गौरतलब है कि यह सड़क मकसूदां को कपूरथला रोड से जोड़ने का मुख्य जरिया है। रोज सुबह इस मार्ग से हजारों छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही होती है, लेकिन सड़क पर पड़े गहरे गड्ढे आए दिन हादसों को न्योता दे रहे हैं। -सिमरजीत सिंह, नंदनपुर।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *