5 सेकंड में लॉक तोड़ा,30 सेकंड में बाइक पार,VIDEO:पीड़ित को 14 घंटे बाद पता लगा,पुलिस फुटेज के आधार पर तलाश कर रही

अलवर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान पार्किंग से मोटरसाइकिल चोरी का मामला सामने आया है। चोर ने महज 5 सेकेंड में बाइक का लॉक तोड़ा और करीब 30 सेकेंड में लेकर फरार हो गया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित को 14 घंटे बाद पता चला कि उसकी बाइक चोरी हो गई। मैरिज होम की पार्किंग में खड़ी की थी अहीरबास तुलेड़ा निवासी पीड़ित सुनील यादव ने बताया कि 20 फरवरी 2026 को साली की शादी में गया था। रात करीब 8:30 बजे वह अपनी काले रंग की बाइक को जयपुर रोड स्थित गणेश मैरिज होम, पुराना भूरा सिद के पास पार्किंग में हैंडल लॉक लगाकर खड़ी कर दी और कार्यक्रम में चला गया। पता चलते ही कंट्रोल रूम को सूचना दी पूरी रात शादी में व्यस्त रहने के बाद जब सुबह करीब 11 बजे पार्किंग में पहुंचा तो बाइक वहां से गायब थी। काफी तलाश के बाद भी बाइक का पता नहीं चला, जिसके बाद उसने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। रात 8.45 बजे बाइक चोरी हुई मैरिज होम में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर रात करीब 8:54 बजे एक अज्ञात युवक बाइक का लॉक तोड़कर उसे ले जाता हुआ दिखाई दिया। फुटेज में आरोपी से वारदात को अंजाम देता नजर आ रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *