5 से 6 पुलिस मुलाजिम रहते हैं तैनात : एडीसीपी

हरविंदर संधू | अमृतसर रेलवे स्टेशन के आसपास रोजाना जाम की स्थिति बनी रहती है। हाल गेट से रेलवे स्टेशन की ओर से आने वाले रास्ते पर जाम की स्थिति रहती है जिससे कि राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं रेलवे स्टेशन के सामने से अशोका चौक की ओर जाने वाले रास्ते पर भी जाम लग रहा है हालांकि अशोका चौक में ट्रैफिक पुलिस मुलाजिम तैनात रहते हैं व ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने की कोशिश करते हैं लेकिन फिर भी जाम की स्थिति वैसी की वैसी ही है। रोजाना इस रोड से जाने वाले राहिल सेठ ने बताया कि वह रोजाना इस रोज से दिन में तीन-चार बार निकलते हैं लेकिन वह जब भी रेलवे स्टेशन के पास पहुंचते हैं तो जाम में फंस जाते हैं । राहगीर सुखविंदर सिंह ने बताया कि मजीठा से जब भी रेलवे स्टेशन की ओर आते हैं तो यहां हमेशा जाम लगा रहता है। उनका कहना है कि ट्रैफिक पुलिस को इस ओर ध्यान देना चाहिए क्योंकि यहां टूरिस्ट काफी आता है वो जब यहां से जाता होगा तो वापस जाते वक्त बुरा अनुभव लेकर जाता होगा। अशोका चौक पर पांच से छह ट्रैफिक पुलिस मुलाजिम तैनात रहते हैं। इसके अलावा ट्रैफिक लाइटें भी लगी हैं। कई बार जाम लग जाए तो मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिस जाम को धीरे-धीरे रिलीज करते हैं। इस जाम को ठीक कर दिया था। – हरपाल सिंह , एडीसीपी ट्रैफिक।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *