5.07 लाख के नाम कटे:नाम-पता व उम्र में गड़बड़ी और कम रिस्पॉन्स से वोटर लिस्ट में सबसे बड़ी छंटनी

लंबी प्रक्रिया के बाद आखिरकार रायपुर जिले की मतदाता सूची फाइनल कर दी गई है। इसमें कई चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। एसआईआर में जांच के बाद 20 लाख से अधिक मतदाताओं में से 5 लाख से ज्यादा नाम काट दिए गए, जो प्रदेश में सबसे अधिक हैं। प्रशासनिक प्रक्रिया के बाद 21 फरवरी को रायपुर जिले की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई। एसआईआर से पहले जिले में 20 लाख 387 मतदाता दर्ज थे। जांच में नाम, उम्र, पता, लिंग और पारिवारिक विवरण में गड़बड़ियां मिलने के बाद 5 लाख 8170 नाम हटा दिए गए। अंतिम सूची में अब 14 लाख 92 हजार 217 मतदाता दर्ज हैं। प्रारंभिक (ड्राफ्ट) सूची में 14 लाख 89 हजार 251 नाम थे। यानी ड्राफ्ट सूची के बाद केवल 2966 नाम ही जुड़ सके। 21 फरवरी को जारी अंतिम मतदाता सूची में 14 लाख 92217 लोगों के नाम शामिल किए गए हैं। भोपाल में अंतिम सूची जारी, जयपुर में 5.36 लाख नाम कटे
दूसरे राज्यों की बात करें तो विशेष गहन पुनरीक्षण में भोपाल में 18 लाख मतदाताओं की अंतिम सूची जारी हुई, 85 हजार नए आवेदन मिले। जयपुर की ड्राफ्ट सूची से 5.36 लाख नाम हटे, सत्यापन जारी है। भास्कर एक्सपर्ट – डॉ. सुशील त्रिवेदी, पूर्व निर्वाचन आयुक्त गंभीर आरोप नहीं, इसलिए वोटर लिस्ट शुद्ध
किसी भी चुनाव की पहली शर्त मतदाता सूची की शुद्धता होती है। सूची जितनी साफ और त्रुटिरहित होती है, चुनाव प्रक्रिया उतनी ही आसान और पारदर्शी बनती है। रायपुर जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान किसी भी राजनीतिक दल ने नाम काटने या प्रक्रिया में गड़बड़ी को लेकर कोई गंभीर आरोप नहीं लगाया। गलत तरीके से नाम हटाए जाने का भी कोई प्रमाण सामने नहीं आया। अधिकारियों के अनुसार केवल उन्हीं नामों को हटाया गया है, जिनकी मृत्यु हो चुकी है, जो स्थायी रूप से स्थानांतरित हो गए हैं या जिनके विवरण में गंभीर त्रुटि थी। इससे राजनीतिक समीकरणों पर विशेष असर की संभावना नहीं है। अब क्या करें? वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो फॉर्म-6 भरकर आवेदन करें।
त्रुटि सुधार या स्थानांतरण के लिए फॉर्म-8 भरें।
अंतिम सूची जिला निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ की वेबसाइट पर उपलब्ध है। ऐसे करें अपने नाम की जांच, इस वेबसाइट पर पूरी जानकारी
अंतिम मतदाता सूची जिला निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट raipur.gov.in, वोटर पोर्टल की वेबसाइट https://ceochhattisgarh.nic.in और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ की वेबसाइट https://ceochhattisgarh.nic.in पर उपलब्ध है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *