5.250 किलो डोडा पोस्त बरामद, आरोपी गिरफ्तार

भास्कर न्यूज | बाड़मेर पुलिस थाना धनाऊ ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए 5 किलो 250 ग्राम मादक पदार्थ डोडा पोस्त बरामद करने में सफलता हासिल कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुखबीर की सूचना पर सरहद पावडो का तला में आरोपी गोगाराम पुत्र खेताराम जाट के कब्जा से 5 किलो 250 ग्राम अवैध डोडा पोस्त को जब्त कर आरोपी गोगाराम को गिरफ्तार किया। पुलिस थाना धनाऊ ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है। आरोपी गोगाराम से अवैध डोडा पोस्त खरीद फरोख्त के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *