50 जोड़ों को शादी के लिए और करना होगा इंतजार:राजकीय शोक के कारण GPM में मुख्यमंत्री कन्या विवाह का आयोजन स्थगित

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के 50 जोड़ों को शादी के लिए अब और करना होगा इंतजार क्योंकि राजकीय शोक होने के कारण शनिवार को होने वाला मुख्यमंत्री कन्या विवाह का आयोजन स्थगित कर दिया। दरअसल भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन होने के कारण राज्य शासन द्वारा 26 दिसंबर से 01 जनवरी 2025 तक पूरे राज्य में राजकीय शोक घोषित किया गया है। इसलिए जिला महिला एवं बाल विकास विभाग का 28 दिसम्बर शनिवार को आयुष कॉलेज मैदान लोहारी, मरवाही में आयोजित होने वाला मुख्यमंत्री कन्या विवाह का आयोजन स्थगित कर दिया गया है। विवाह आयोजन की आगामी तिथि की सूचना विभाग की ओर से आगे दी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *