50 साल के अधेड़ ने 15 साल की नाबालिग को अकेली पाकर किया दुष्कर्म का प्रयास

मां गई थी मय्यत में, नौंवीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग अकेले थी घर में, अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी घर में घुसा पिठौरिया थाना क्षेत्र में एक 15 साल की नाबालिग के साथ 50 साल के मौलाना ने जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया गया। इस मामले में आरोपी जियाउल हक के विरुद्ध पिठौरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें बताया गया है कि लड़की की मां मय्यत में गई थी। घर में उस वक्त अंधेरा था। आरोपी नाबालिग को घर के किचन में अकेली पाकर घुसा। उसे निर्वस्त्र कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। नाबालिग ने शोर मचाया और किसी तरह से उसके चंगुल से भागी। शोर सुन कर पड़ोसी व रिश्तेदार वहां पहुंच गए। आरोपी जियाउल को सभी ने पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने में सफल रहा। नाबालिग नौंवीं कक्षा की छात्रा है। उसने पूरी घटना की जानकारी अपनी मां को दी, जिसके बाद पिठौरिया थाना में मामला दर्ज कराया गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस ने परिजनों से कहा है कि आरोपी कहीं भी दिखाई दे तो तुरंत सूचना दें, उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *