लुधियाना| वीरवार को सुबह विजिबिलिटी 500 मीटर दर्ज की गई। दिन में हल्की धूप निकली लेकिन ठंड से राहत नहीं मिल सकी। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आंशिक बादल छाने की संभावना है। अगले तीन दिन इसी तरह आंशिक बादल छाएंगे। जबकि 6 जनवरी को बारिश की संभावना बताई गई है। वीरवार को लुधियाना में दिन का तापमान 14.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, रात का तापमान 8.4 डिग्री रहा। जो सामान्य से 3 डिग्री कम रहा।


