500 से अधिक ग्रामीणों ने लिया स्वास्थ्य लाभ:निःशुल्क दवाइयों का हुआ वितरण, भोजासर में लगा चिकित्सा शिविर

मंडावा पंचायत समिति के ग्राम भोजासर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भोजासर सहित आसपास के करीब आधा दर्जन गांवों के 500 से अधिक मरीजों ने अपना पंजीकरण कराया और विशेषज्ञों से परामर्श लिया। यह शिविर ‘स्मृति मंच’ की ओर से लगाया गया। सरपंच ओमप्रकाश मील ने बताया विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सबसे पहले गांव के मुख्य चौक में स्थित स्वतंत्रता सेनानी शहीद चौधरी करनी राम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शिविर संयोजक डॉक्टर दिनेश मील ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में मरीजों की गहन जांच के लिए विभिन्न रोगों के विशेषज्ञों को बुलाया गया था। शिविर में दो फिजिशियन, एक नेत्र रोग विशेषज्ञ, एक ईएनटी (नाक-कान-गला) विशेषज्ञ, एक शल्य चिकित्सक (सर्जन) और एक रेडियोलॉजी विशेषज्ञ ने सेवा दी। शिविर के दौरान 200 से अधिक मरीजों के स्वास्थ्य की जांच के लिए रक्त के नमूने (Blood Samples) एकत्रित किए गए। मरीजों को आवश्यक दवाइयां और जांच सुविधाएं भी निःशुल्क उपलब्ध करवाई गईं। स्थानीय निवासियों का कहना था कि विशेषज्ञों को दिखाने के लिए अक्सर उन्हें बड़े शहरों की ओर रुख करना पड़ता था, लेकिन घर के पास ही यह सुविधा मिलने से उनका समय और पैसा दोनों बचे हैं। शिविर में सरपंच ओमप्रकाश मील ने शिविर में सभी विशिष्ट अतिथियों और चिकित्सकों का सम्मान किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *