जालंधर | रोटरी क्लब जालंधर ईस्ट की तरफ से रोटरी चेरिटेबल हॉस्पिटल श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर मॉडल हाउस में “रोशनी’ प्रोजेक्ट के तहत फ्री आंखों का जांच कैंप प्रधान एचएस रंधावा की अगुवाई में लगाया गया। इसके मुख्य मेहमान एडीसी दिव्या आईएएस और गेस्ट ऑफ ऑनर पार्षद सुनीता टिक्का थे। प्रोजेक्ट डायरेक्टर दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि कैंप में कुल 500 विद्यार्थियों की आंखों की जांच की गई। अगले 15 दिनों तक लगने वाले इस कैंप में कुल 5000 विद्यार्थियों की आंखों की जांच का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस अवसर पर सचिव प्रदीप विग, विनोद लूथरा, कुलविंदर बेदी, जितेंद्र शर्मा, नरेंद्र मेहता, देशबंधु, विकास बग्गा, डॉ. आरएल बस्सन, दीपक कौशल उपस्थित रहे।


