500 स्टॉल में झारखंड के साथ देशभर के खादी उत्पाद मिलेंगे

पिछली बार सिर्फ छह दिनों के लिए ही मोरहाबादी में लगा था खादी सरस मेला
इस बार खादी मेला खास होगा, क्योंकि यह 18 दिनों तक चलेगा। पिछली बार मेला सिर्फ 6 दिनों के लिए ही यह मेला लगा था। झारखंड राज्य खादी व ग्रामोद्योग बोर्ड के राष्ट्रीय खादी व सरस महोत्सव 2024-25 20 दिसंबर से लेकर 6 जनवरी तक चलेगा। रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित हो रहे मेले में इस बार 500 स्टॉल लगेंगे। गुरुवार को खादी बोर्ड की सीईओ सुमन पाठक व ग्रामीण विकास विभाग की मीनाक्षी प्रकाश ने बताया कि महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज शाम 4 बजे करेंगे। समापन के दिन राज्यपाल मौजूद रहेंगे। मेला सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहेगा। प्रतिदिन शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। साबरमती थीम पर दिखेगा मेला परिसर सुमन पाठक ने बताया कि खादी मेले की थीम इस बार महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम पर होगा। महोत्सव में जीवंत प्रदर्शनी होगी, जिसमें सूत काटने से लेकर खादी उत्पादों के बनने का पूरा प्रोसेस दिखाया जाएगा। इसमें खादी संस्था, पीएमईजीपी, सरस, फूड स्टॉल, सरकारी स्टॉल लगाए गए हैं। मेले में झारखंड में बने खादी उत्पाद खास होंगे। झारखंडी खानपान के स्टॉल में मड़ुआ के बने व्यंजनों के साथ महुआ और अन्य व्यंजन का लोग लुत्फ उठा सकेंगे। बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के झूले आकर्षण का केंद्र होंगे। मेले के लिए 10 रुपए प्रवेश शुल्क रखा गया है। वाहनों के लिए नगर निगम द्वारा पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वृद्धजनों के लिए ई-रिक्शा की व्यवस्था की गई है। चलंत शौचालय की विशेष व्यवस्था भी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *